फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicles collision

लोहाघाट चेयरमैन और महिला तहसील कर्मी के वाहन की भिड़ंत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicles collision
बाराकोट मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त चेयरमेन और तहसील कर्मी के वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
बाराकोट तहसील के समीप लोहाघाट के चेयरमैन और महिला तहसील कर्मी के वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत लोहाघाट के चेयरमैन गोविंद वर्मा अपनी पत्नी पूर्व चेयरमैन लता वर्मा, दो बच्चों और एक मजदूर को लेकर अपनी कार (यूके 03 बी-0888) से बाराकोट एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बाराकोट बाजार से अपनी अल्टो कार (यूके 05ए-2584) से आ रही तहसील कर्मी माया मेहरा की छतरी चौराहे और तहसील के बीच चेयरमैन के वाहन से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। चेयरमैन का कहना है कि तहसील कर्मी काफी तेज गति से आ रही थीं।
विज्ञापन

उनकी कार को आता देख उन्होंने अपनी कार को सड़क किनारे लगा दिया। तहसील कर्मी अपनी कार पर नियंत्रण खो बैठी और उनकी कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी गर्दन, कमर और लता वर्मा के हाथ में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कर्मी भी आंशिक रूप से चोटिल हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। चेयरमैन और तहसील कर्मी की ओर से घटना के बाद आपसी समझौता किए जाने की बात कही जा रही है। लोहाघाट के एसओ नारायण सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed