फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicle owners torn apart for opening Sharda mining

Champawat News: शारदा खनन खोलने को लेकर वाहन स्वामी हुए दो फाड़

Thu, 22 Feb 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners torn apart for opening Sharda mining
एसडीएम आकाश जोशी से वार्ता करते वाहन स्वामी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में खनन बंद होने के मामले में अब वाहन स्वामी भी दो-फाड़ हो गए हैं। इसमें एक पक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि खनन बंद होने से छान मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, वहीं गाड़ी मालिक परेशान हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने मांगें पूरी होने होने तक खनन में वाहन नहीं उतारने का एलान किया है।
विज्ञापन

बता दें कि मां शारदा खनन यूनियन की ओर से नौ फरवरी से विभिन्न समस्याओं के निदान तक अनिश्चितकाल के लिए खनन में वाहन न उतारने का एलान किया है। बीते बुधवार को बैठक में रेट पर सहमति न बनने पर आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई गई। इधर बृहस्पतिवार को खनन से जुड़े अनेक वाहन स्वामी एसडीएम आकाश जोशी से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खनन बंद होने से शारदा खनन क्षेत्र में 1000 से 1500 छान मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। 200 गाड़ी मालिक इस गेट बंदी की मार से परेशान हैं। उन्होंने खनन शुरू कराने का आग्रह किया।ज्ञापन देने वालों में अनिल चंद, दीपक जोशी, बलवंत सिंह, अशोक मुरारी, पूरन लाल, प्रदीप, गजेंद्र पाल आदि खनन व्यवसायी शामिल रहे। उधर दूसरे पक्ष के यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा कि समस्याओं का निदान होने तक उनकी ओर से अनिश्चितकालीन बंद जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed