फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vegetable waste in Pati area due to worm formation

कीड़ा लगने से पाटी क्षेत्र में साक-भाजी बर्बाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vegetable waste in Pati area due to worm formation
पाटी ब्लाक में गोभी की बर्बाद फसल का एक नजारा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना महामारी से परेशान सब्जी की खेती करने वालों के लिए अब नई मुसीबत सामने आई है। पाटी ब्लॉक के कुछ हिस्सों में सब्जियों में रोग लग गया है। रोग की वजह से ज्यादातर सब्जियां नष्ट हो गई है। ग्रामीणों ने रोग से बचाव के लिए कदम उठाने के साथ मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

पाटी ब्लाक के तोली और जौलाड़ी गांव में सब्जी की खेती करने वाले काश्तकार इन दिनों सब्जियों में लगने वाले रोगों से परेशान हैं। पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बैगन और टमाटर में कीड़ा लगने से 20 नाली से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है। तोली गांव के काश्तकार लक्ष्मी दत्त गहतोड़ी, नारायण दत्त, महेश चंद्र, बहादुर सिंह मेहता, जीत सिंह आदि ने बताया कि सब्जियों में कीड़ा लगने से ज्यादातर फसल नष्ट हो गई। इससे हजारों रुपयों का नुकसान हो गया है। काश्तकारों ने उद्यान विभाग से बीमारी की पहचान करने के साथ कीटनाशक उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि बारिश में कैटरपिलर, स्रेल जैसे कीट सक्रिय हो जाते हैं। काश्तकारों को समय पर कीटनाशकों का छिड़काव करने की जरूरत है। उद्यान कर्मियों को भेजकर किसानों की जरूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed