{"_id":"5c854351bdec2214380c245d","slug":"vedanti-holi-will-start-on-22-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके के साथ होगा वेदांती होली का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके के साथ होगा वेदांती होली का श्रीगणेश
Sun, 10 Mar 2019 10:33 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
चंपावत।
चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में होली महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक करते होली कमेटी के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेदांती होलियों के संवर्धन और संरक्षण को लेकर रविवार को होली समिति के अध्यक्ष सूबेदार भुवन पांडेय की अध्यक्षता में डिप्टेश्वर महादेव मंदिर में बैठक हुई। इसमें होली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 22 मार्च को टीके के साथ दोपहर 12 बजे से वेदांती होली का श्रीगणेश होगा।
विज्ञापन
होल्यार विक्रम सिंह खाती ने बताया कि महोत्सव के जरिए वेदांती होलियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही खड़ी होली में लय-ताल के साथ उठने-बैठने की विधा को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। इस दौरान महोत्सव के संचालन के लिए उप समिति का भी गठन किया गया। एडवोकेट शंकर पांडेय स्वागत समिति, भुवन पांडेय, विक्रम खाती, वजीर खाती, मदन खाती उद्घोष समिति, हरीश पांडेय, मोहन खाती, हरीश राय, प्रकाश पांडेय आमंत्रण समिति, देव सिह खाती, मोहन पांडेय और दिनेश खाती जलपान व्यवस्था समिति और शंकर खाती पांडाल समिति के मुखिया बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सचिव हरीश राय के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडेय, दुर्गा तिवारी, प्रहलाद खाती, किशन पांडेय, धर्म सिंह खाती, जमन सिंह, चंदन बोहरा, डूंगर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
होली रंग महोत्सव में रंग जमाएंगी आठ टीमें
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से सातवें होली रंग महोत्सव में आठ होली टीमें अपना जौहर बिखेरेंगीं। रविवार को रामलीला मैदान में कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और दीप जोशी के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि दो दिनी रंग महोत्सव का आगाज 16 मार्च को होगा।
महोत्सव में रामलीला कमेटी लोहाघाट, बाराकोट काकड़ पम्दा, सुई खैसकांडे, दिगलीचौड़, सुई पऊ, पाटन, एकधार कनेड़ी और कलीगांव की टीमें शिरकत करेंगी।
बोर्ड परीक्षाओं और आचार संहिता को देखते हुए होली रंग महोत्सव इस बार दोपहर एक बजे से शुरू होगा। होली पूर्ण नशा मुक्त होगी। सभी होल्यारों की टीमों को होली की सफेद ड्रेस में आना होगा, होल्यारों की टीम को खुद वाद्य यंत्र लाना होगा।
बैठक में मुकेश साह, भूपाल सिंह मेहता, ईश्वरी लाल साह, दीप जोशी, जीवन गहतोड़ी, क्षितिज जुकरिया, जगदीश लाल साह, जगदीश पाटनी, संजय फर्त्याल, त्रिभुवन कोठारी, जीवन कलौनी, मदन राम, नगेंद्र जोशी, लोकमान अधिकारी, प्रकाश मेहता, हिमांशु ओली, मनोहर सिंह, जगदीश पाटनी आदि मौजूद थे।