फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ved Asharam made in Sango

पिता की स्मृति में बनाया वेद आश्रम

Tue, 19 Feb 2019 11:31 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन सुरेंद्र राज लडवाल  पाटी (चंपावत)।
सुरेंद्र राज लडवाल  पाटी (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 19 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ved Asharam made in Sango
सांगो में बनाया गया वेद आश्रम भवन। - फोटो : अमर उजाला

श्री मिशन संस्था की ओर से निर्मित श्री मिशन पंडित धर्मानंद तिरंगा वेद आश्रम का शुभारंभ हो गया है। श्री मिशन संस्था के संस्थापक सांगो गांव निवासी दीपक जोशी ने अपने पिता स्वर्गीय धर्मानंद जोशी की स्मृति में पैतृक गांव सांगो में बनाए गए आश्रम का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया। इस आश्रम में आदर्श ग्राम पंचायत घर का मॉडल और एक कमरे में किसान घर बनाया गया है।

विज्ञापन


इसमें वर्ष 2009 से अब तक आधुनिक तकनीक से की जाने वाली खेती की किताबें, औद्यानिक और कृषि उपकरण रखे हुए हैं, जिससे किसान उन उपकरणों से खेती करने के तरीके सीख सकें। वेद आश्रम का दूसरा कक्ष है जिसमें चारों वेद, पुराण और उपनिषद रखे गए हैं।
विज्ञापन


संस्था ने क्षेत्र के छह गांवों में लोगों से कृषि, बागवानी और पर्यावरण संरक्षण में काम करने की बात कही। एसडीएम शिप्रा जोशी, बीडीओ डॉ. अमित ममगई, किसान संगठन के अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, ललित पचौली आदि का कहना है कि यह आश्रम लोगों को अध्यात्म और खेती की आधुनिक तकनीक की सीख भी देगा। इस दौरान किसानों को उन्नत प्रजाति के कृषि बीज बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के 51 किसानों को खाद, दवाएं और उन्नत प्रजाति के सब्जी बीजों का वितरण किया गया।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed