फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vayurath Yatra will not come out, Devdangar will revolve around the temple

नहीं निकलेगी वायुरथ यात्रा, देवडांगर करेंगे मंदिर की परिक्रमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vayurath Yatra will not come out, Devdangar will revolve around the temple
सुंई के आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव में पौध रोपण करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के चलते सुंई बिशुंग के आषाड़ी वायुरथ महोत्सव में सोमवार को रक्षाबंधन के दिन मां भगवती की वायुरथ यात्रा नहीं निकलेगी। देवडांगर पांच गांव सुंई और 20 गांव बिशुंग की परिक्रमा करेंगे। महोत्सव के चौथे दिन स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इसमें महोत्सव समिति के अलावा वन विभाग और आईटीबीपी के हिमवीरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को सुंई के आदित्य महादेव मंदिर में पुजारी दिनेश चंद्र चौबे और मदन पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ मां भगवती को भोग लगाया। पौधरोपण में आईटीबीपी के कमांडेट सुभाष चंद्र यादव, महेंद्र ढेक, रेंजर दीप जोशी आदि शामिल रहे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्यामदत्त चौबे और मुख्य संरक्षक सचिन जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर होने वाले महोत्सव के दिन कोरोना माहामारी के चलते मां भगवती की वायुरथ यात्रा नहीं निकलेगी। परंपरा को बरकरार रखने के लिए देवडांगर परिक्रमा करेंगे। देवडांगर जगदीश पुजारी, दीवान सिंह बिष्ट, नवीन चौबे, हेमंत जोशी, दीवान सिंह ढेक, सुंदर सिंह माहरा, कैलाश चौबे, ललित मोहन पुजारी आदि पांच दिन तक उपवास रखकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस मौके पर महोत्सव समिति के भुवन चौबे, सुनील चौबे, दीपक चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed