फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vajra Barahi in Devidhura

देवीधूरा में मां बज्र बाराही की शोभा यात्रा निकली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Vajra Barahi in Devidhura
देवीधूरा में माँ वज्र बाराही की शोभा यात्रा निकालते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। मां बाराही धाम देवीधुरा में बगवाल के दूसरे दिन मां बज्र बाराही की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित दूरी के साथ श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को परंपरा के अनुसार पीठाचार्य आचार्य कीर्ति बल्लल जोशी, पुरोहित गिरिजा प्रसाद जोशी ने मां बाराही देवी की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद जमन सिंह बागड़, पूरन सिंह बागड़ ने पूजा-अर्चना के बाद आंखों में काली पट्टी बांधकर ताम्र पेटिका में रखीं मां बज्र बाराही, मां सरस्वती और मां काली की मूर्ति को स्नान कराया गया। चारों खामों के मुखिया की मौजूदगी में कोट बैरख निवासी हर सिंह माहरा को मूर्तियां सौंपा गईं। मंदिर से मां बाराही के गर्भगृह से बज्र्र बाराही की शोभायात्रा मुचकंद ऋषि के आश्रम तक निकली गई। मुचकंद ऋषि आश्रम से शोभायात्रा के लौटने के बाद खोलीखंाड़ दुबाचोड़ मैदान में शिलिंग चोबाड़ी से यह मूर्ति भूपाल सिंह बिष्ट को सौंप गई। मूर्ति को नंदग्रह वापस लाए।
विज्ञापन

मान्यता है कि देवता और असुरों के संग्राम के दौरान काल यवन असुर का वध करने में मुचकंद ऋषि ने देवताओं का सहयोग किया था। इससे प्रशन्न होकर मां बज्र बाराही ने मुचकंद ऋषि को दर्शन देने का वचन दिया था। इसी वचन को निभाने के लिए हर वर्ष बगवाल के दूसरे दिन मुचकंद ऋषि के आश्रम तक शोभा यात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, गहरवाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र लमगड़िया, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, ब्लाक प्रमुख सुमनलता, दिनेश चम्याल, दीपक बिष्ट, मदन बोहरा, नारायण सिंह, हयात सिंह बिष्ट, जीत सिंहज चम्याल, रमेश राणा, बिशन चम्याल, मोहन बिष्ट, दीपक चम्याल, सुनील जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed