{"_id":"f01bfae2f0785a6c9519ea560d5ac336","slug":"vaishya-second-annual-festival-of-the-general-assembly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गरीब कन्या के विवाह को आर्थिक मदद की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गरीब कन्या के विवाह को आर्थिक मदद की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्य महासभा के द्वितीय वार्षिक महोत्सव में समाज के दो गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई। इस बीच हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के अव्वल प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
उत्सव गार्डन में मुख्य अतिथि महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता ने समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि महासभा के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। इस बीच बेटी बचाओ कार्यक्रम, सवाल हमारे-जवाब तुम्हारे, कामेडी कार्यक्रम, नाटक मंचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए। महासभा ने दो गरीब वैश्य समाज के परिवारों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग की घोषणा एवं बोर्ड परीक्षा के अव्वल विद्यार्थियों केे पुरस्कृत करने के साथ पांच बालकों को कंप्यूटर टैली प्रशिक्षण की घोषणा की गई। प्रांतीय महामंत्री राकेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से वैश्य समाज को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की।
विज्ञापन
समारोह में कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री शिव कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री कुमार तनय, अरविंद कुमार गुप्ता, पवन कुमार मित्तल, दयाराम, सुनीता अग्रवाल, अतुल शारदा, अवधेश अग्रवाल, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे। संचालन सत्य प्रकाश गुप्ता, विजेंद्र कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन निधि गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, विजेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन