{"_id":"5bfaca8dbdec2241cd16b923","slug":"vaahan-nahin-milane-se-pareshaan-yuvakon-ne-kiya-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन नहीं मिलने से परेशान युवकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन नहीं मिलने से परेशान युवकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर /लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन कर्मी से वार्ता करते बस न मिलने से परेशान युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में होने वाली सेना भर्ती में राज्य के अलावा यूपी और मध्यप्रदेश से आने वाले युवकों को रोडवेज वाहनों की कमी के चलते काफी परेशानी हुई। वहीं प्राइवेट और टैक्सी चालकों ने सेना भर्ती को आए युवकों से मनमाना किराया वसूला। उधर,युवकों ने लोहाघाट में भी प्रशासन, रोडवेज प्रशासन और टैक्सी यूनियन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम की पहल पर रोडवेज ने पिथौरागढ़ के लिए दो बसों का संचालन किया। इसके बावजूद भी कई युवकों को वाहन नहीं मिले।
पिथौरागढ़ में 27-28 नवंबर को होने वाली सेना भर्ती में राज्य के अलावा यूपी के गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, जालौन, झांसी, बरेली, पूरनपुर, लखीमपुर, इटावा, मैनपुरी के अलावा मध्यप्रदेश से भी कई युवक टनकपुर पहुंचे हैं, लेकिन उन्हें पिथौरागढ़ जाने के लिए वाहन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। युवक वाहनों की तलाश में कभी रोडवेज तो कभी वर्कशाप का चक्कर काटते रहे। उधर प्राइवेट वाहन चालकों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए सेना भर्ती को आए युवकों से मनमाना किराया वसूला। इसके खिलाफ युवकों ने रोडवेज वर्कशाप पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चक्का जाम तक करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोडवेज प्रशासन से अतिरिक्त बसों का संचालन करने की बात कहकर युवकों को मना लिया। रोडवेज के एआरएम श्रीराम कौशल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र की बसें कम होने से दिक्कतें आईं। बताया कि सेना भर्ती को आए युवकों के लिए आधा दर्जन से अधिक बसों को पिथौरागढ़ रूट पर डायवर्ट किया गया है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि टनकपुर डिपो में पर्वतीय क्षेत्रों के लिए संचालित होने वाली छोटी बसों की कमी के चलते दिक्कतें आई हैं।
उधर, रविवार सुबह सात बजे से ही रौंसाल, चौमेल, खेतीखान, पाटी, देवीधुरा, दिगालीचौड़, पंचेश्वर, चंपावत आदि स्थानों से युवाओं का पिथौरागढ़ में होने वाली सेना भर्ती में जाने के लिए लोहाघाट स्टेशन बाजार में आना शुरू हुआ था। बस स्टेशन में पिथौरागढ़ के लिए लगने वाली टैक्सियां कुछ ही समय में भर जा रही थी। इस दौरान टैक्सी चालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप भी लगा। अपरान्ह एक बजे बाद स्टेशन बाजार में न तो टैक्सियां मिली और नहीं रोडवेज बसें। उप जिला मजिस्ट्रेट आरसी गौतम ने रोडवेज अधिकारियों से पिथौरागढ़ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने के आदेश दिए। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र आर्या ने बताया कि पिथौरागढ़ के लिए दो बड़ी बसों का संचालन किया। इसके बाद भी कई युवाओं को निराश होकर अपने घरों को लौटना पड़ा। इधर टैक्सी यूनियन ने किराये की अधिक रकम वसूलने के आरोपों से इंकार किया।