फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarayani festival starts

आकर्षक झांकियों के साथ उत्तरायणी मेला शुरू

Fri, 15 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani festival starts

भव्य कलश यात्रा, छोलिया नृत्य और स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकियों के साथ हरेला क्लब का दो दिनी उत्तरायणी मेला शुक्रवार से शुरू हो गया है। उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य कैलाश गहतोड़ी ने किया। उन्होंने असहाय निर्धन छात्र-छात्राओं को अपने स्तर से सहयोग देने की बात कही।

विज्ञापन


मकर संक्रांति यानि उत्तरायणी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मेले के आयोजन को लेकर लोगों में शुक्रवार सुबह से ही खासा उत्साह था। एक ओर स्नान के लिए जहां शारदा स्नानघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं आकर्षक छोलिया नृत्य के साथ निकली भव्य कलश यात्रा और स्कूली बच्चों की झांकी से शहर में माहौल उत्तरायणीमयी बना रहा। मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष ने दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। पहले दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। पिथौरागढ़ हेमराज बिष्ट एंड पार्टी ने रंगारंग कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। स्थानीय महिलाओं ने कुमाऊंनी होली गायन की शानदार प्रस्तुति दी। क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चंद और सचिव अजय गुरुरानी ने क्लब के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


संचालन डा. जेबी चंद एवं नंदा कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक जानकी खर्कवाल ने किया। इस मौके पर समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, क्लब की महिला इकाई अध्यक्ष विद्या जुकरिया, डा.वीके जोशी, हेमंत कलखुड़िया, अधिवक्ता शंकर गड़कोटी, एलडी गहतोड़ी, कैलाश जुकरिया, कैलाश गहतोड़ी, खुशाल सिंह बिष्ट, नवीन जुकरिया, केएन तिवारी, प्रदीप देउपा, डीएन जोशी, किशोर खर्कवाल, नवीन कलखुड़िया, अजय देउपा, दिग्विजय तड़ागी, दिनेश पंत, लक्ष्मण सिंह मेहरा, उमेश गड़कोटी, हरीश हैसियत, उमेद नेगी, राजेंद्र खर्कवाल, लक्ष्मण सिंह बोहरा, दीनदयाल धामी, डा. दिनेश पाठक, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब ने मेधावी छात्र को दी दस हजार की छात्रवृत्ति
प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के तहत हरेला क्लब ने ठा. एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राजकीय इंटर कालेज के इंटर बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे छात्र सुशील सिंह को दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी क्लब ने पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed