{"_id":"62994e590fbdf3704e10b335","slug":"uttarakhand-assembly-by-election-decision-of-fate-of-four-candidates-including-cm-dhami-today-counting-of-votes-from-8-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Assembly By-Election : सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, मतगणना सवेरे 8 बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Assembly By-Election : सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, मतगणना सवेरे 8 बजे से
Fri, 03 Jun 2022 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 05:27 AM IST
सार
विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वन पंचायत सभागार में सुबह आठ बजे से होगी। 13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए लगाई गई हैं 12 टेबल।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गोरलचौड़ मैदान के पास वन पंचायत भवन में सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए 31 मई को वोट डाले गए थे। इस चुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का दूसरा प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि यदि मतगणना के दिन कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दें। मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा।
13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में सीडीओ राजेद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डॉ.एमपी जोशी, जीवन कलौनी आदि मौजूद रहे।