फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Usha bhandari became champion.

Champawat News: क्रॉस कंट्री में सौरभ और उषा बने चैंपियन

Sun, 24 Sep 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Usha bhandari became champion.
चंपावत। चंपावत में हुई क्रॉस कंट्री में बालक वर्ग में सौरभ कुमार और बालिका वर्ग में उषा भंडारी चैंपियन बने। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा और इंडियन स्वच्छता लीग की ओर से नगर पालिका की ओर से आयोजित दौड़ के विजेताओं को डीएम नवनीत पांडे, चेयरमैन विजय वर्मा, सी-हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडे और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रविवार को गांधी मूर्ति से शुरू 10 किमी की पुरुष दौड़ में चंचल बिष्ट और प्रदीप जोशी और बालिका वर्ग में उषा थ्वाल और गीतिका मेहरा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ में 37 बालक और नौ बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कमलेश राय, अमरनाथ सक्टा, ईओ अशोक कुमार वर्मा, चंदन बिष्ट, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन




लोहाघाट में क्रॉस कंट्री : अनुज, नीरज और किरन ने बाजी मारी

लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के मीना बाजार से डिग्री कॉलेज मार्ग होते हुए जयंती भवन से मीना बाजार तक क्रॉस कंट्री हुई। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। बालकों के सीनियर वर्ग में अनुज कुमार, आशीष जोशी, अमित जोशी, जूनियर वर्ग में नीरज रावत, अनुज ढेक, प्रतीक देव और बालिकाओं में किरन राय, साक्षी गोस्वामी, प्राची थापा पहले तीन स्थान पर रही। ईओ अशोक अधिकारी ने बताया कि दो अक्तूबर को विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में नरेंद्र अधिकारी, दीप जोशी, प्रदीप बोहरा, गोविंद सिंह बोहरा आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed