फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Use technology to solve social problems: Prof. Lion

Champawat News: सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक का उपयोग करेंः प्रो. सिंह

Fri, 09 Aug 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 09 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Use technology to solve social problems: Prof. Lion
टनकपुर में इंजीनियरिग कालेज के स्थापना दिवस पर बीटेक सीएसई तृतीय वर्ष के छात्र उत्तम तिवारी को
टनकपुर(चंपावत)।डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रोफेसर ओंकार सिंह ने कहा कि छात्र समाज की छोटी-छोटी दैनिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रोजेक्ट कार्य करें ताकि इंजीनियरिंग तकनीकों का प्रयोग कर सामाजिक समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर सिंह और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हरद्वारी लाल मंडोरिया ने की। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का भी शुभारंभ कुलपति ने किया। इस बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें वंशिता कश्यप का सोलो गायन, तेजश्वरी सिंह का सोलो नृत्य, अंकित जोशी का वाद्य यंत्र के साथ गायन, गौरव का बांसुरी वादन, मीनाक्षी ज्याला का सोलो गायन और हर्षिता और समूह नृत्य रहे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मंडोरिया ने संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के तृतीय वर्ष के छात्र उत्तम तिवारी को कुलपति ने वैश्विक मंच ट्रेड टाॅक पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।पाइथन विथ आईओटी एप्लिकेशन कार्यशाला में मुख्य वक्ता सॉफ्ट प्रो ग्रुप की सीईओ याशी अस्थाना और सीटीओ रोहित कुमार ने पाइथन प्रोग्रामिंग और उसके उपयोगों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डाॅ. अभिषेक पाठक, डाॅ. देव प्रकाश सत्संगी, डाॅ. भूपेंद्र कुमार, अंजना, डाॅ. जगत पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed