{"_id":"6999ef9cb30fb9ee0d0b8b26","slug":"us-nagar-wins-youth-volleyball-championship-final-champawat-news-c-229-1-shld1026-135905-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: यूएस नगर ने जीता यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: यूएस नगर ने जीता यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का फाइनल
Sat, 21 Feb 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप की विजेता टीम यूएस नगर को
चंपावत। गोरलचौड़ खेल मैदान में सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत चल रही राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप का खिताब यूएस नगर ने जीत लिया है। फाइनल में यूएस नगर ने हरिद्वार को तीन सीधे सेटों में हराया।
शनिवार को उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला यूएस नगर और हरिद्वार के बीच खेला गया। यूएस नगर ने हरिद्वार को 25-21, 25-22, 25-18 अंकों से हराया। तीसरे स्थान के लिए चमोली और देहरादून के बीच मुकाबला हुआ। इसमें देहरादून ने 25-18, 25-23 से जीत दर्ज का तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, अध्यक्ष जिला वॉलीबाल एसोसिएशन अवतार सिंह, सचिव चंदन मेवाड़ी, सभासद रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, पवन नाथ, कुलदीप महर, पवन नाथ, मनोज तड़ागी, श्याम मनु भट्ट ने उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
महासचिव ओलंपिक एसोसिएशन डॉ. डीके सिंह ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन और खेल विभाग का आभार जताया। डीएसओ डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मैचों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। मैचों में निर्णायक की भूमिका यशपाल सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश रावत, बृजेश तिवारी, बिक्रम रावत, सुरेश बिष्ट, तुषार शेखर, कुलदीप सिंह, कीर्ति थापा, सपना ने निभाई। इस दौरान खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली, हरीश जोशी, सुनील जोशी, खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, मुकेश टम्टा, वॉलीबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य आदि थे।