फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Upp in Champawat

चंपावत में उपपा की सभा

Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट। Updated Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Upp in Champawat
चंपावत में उपपा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की परिवर्तन यात्रा सोमवार को चंपावत से पिथौरागढ़ पहुंची। इस दौरान उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में 18 मार्च से शुरू हुए राजनैतिक घटनाक्रम ने सभी को शर्मसार किया है। लोकतांत्रिक मूल्यों, मान्यताओं में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति भाजपा, कांग्रेस को धिक्कार रहा है। सत्ता का सुख भोगने वाले राजनैतिक दलों को तिवारी ने कोसा। कहा कि खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए किसी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन


सरकारों का साझीदार बनकर यूकेडी ने भी क्षेत्रीय दल की जुझारू भूमिका नहीं निभाई। इसलिए इस बार प्रदेश की जनता भाजपा, कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इन दोनों दलों को इनके किए की सजा मिलनी ही चाहिए। लोहाघाट में हुई प्रेसवार्ता में तिवारी का कहना था कि सभी विपक्षी दल सत्तालोलुप हो चुके हैं। इसलिए उत्तराखंड का सम्मान लौटाने के लिए प्रदेश में एकमात्र विकल्प उपपा ही है। मोटर स्टेशन चंपावत में हुई जनसभा में पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि सत्ता के लोभ में प्रदेश के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन


दोनों दल अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं जबकि राज्य बनने के बाद तीन हजार से अधिक गांव खाली हो चुके हैं, खेती की 70 हजार हेक्टेयर भूमि कम हो गई है, लेकिन भाजपा, कांग्रेस के लोगों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश नौटियाल, योगराज त्यागी, महासचिव गंगागिरि गोस्वामी, प्रवक्ता भार्गव चंदोला, महिला संयोजक अनीता नौटियाल, अमीनुल रहमान, राजू, मनोज जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed