{"_id":"d32c71a50b7a159fb02bd5da3c67b5cd","slug":"upanl-deployed-personnel-filled-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल से तैनात कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल से तैनात कर्मियों ने भरी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के जरिए विभिन्न विभागों में तैनात कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर रविवार को गोरलचौड़ मैदान में प्रदर्शन किया। इससे पहले आंदोलन को धार देने के लिए उपनल कर्मचारी महासंघ का गठन किया गया और तय किया गया कि 23 दिसंबर को सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के अलावा डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री तक आवाज पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न विभागों में 270 से अधिक कर्मी उपनल के जरिए तैनात हैं, लेकिन इन कर्मियों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। महासंघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र सुतेड़ी का कहना है कि उपनल के माध्यम से तैनात कर्मी वाले पदों को न रिक्त माना जाए और न इन पदों पर कोई विज्ञप्ति निकाली जाए, बल्कि उन्हें इन पदों पर नियमित किया जाए। राजकीय कर्मियों के समान वेतनमान और अन्य सुविधाएं देने, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश देने, विभिन्न विभागों से हटाए गए कर्मियों की तत्काल बहाली की मांग की गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष बलवंत नेगी, सचिव मनोज सिंह, उप सचिव राकेश फर्त्याल, कोषाध्यक्ष आनंद अधिकारी, मोहन सिंह भंडारी, राजेंद्र प्रसाद, सूर्य प्रताप सिंह, पूजा भट्ट, गीता जोशी, मदन जोशी, सुनील कुमार, वीरेंद्र, शिवा कुमार, मनीष गहतोड़ी, बसंत प्रसाद, हेम खर्कवाल, हेमंत फुलारा, भीम बिष्ट, नीरज उप्रेती आदि शामिल थे।
विज्ञापन