फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Upanl deployed personnel filled shout

उपनल से तैनात कर्मियों ने भरी हुंकार

Sun, 20 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 20 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के जरिए विभिन्न विभागों में तैनात कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर रविवार को गोरलचौड़ मैदान में प्रदर्शन किया। इससे पहले आंदोलन को धार देने के लिए उपनल कर्मचारी महासंघ का गठन किया गया और तय किया गया कि 23 दिसंबर को सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने के अलावा डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री तक आवाज पहुंचाएंगे।

विज्ञापन


जिले के विभिन्न विभागों में 270 से अधिक कर्मी उपनल के जरिए तैनात हैं, लेकिन इन कर्मियों को बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। महासंघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र सुतेड़ी का कहना है कि उपनल के माध्यम से तैनात कर्मी वाले पदों को न रिक्त माना जाए और न इन पदों पर कोई विज्ञप्ति निकाली जाए, बल्कि उन्हें इन पदों पर नियमित किया जाए। राजकीय कर्मियों के समान वेतनमान और अन्य सुविधाएं देने, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश देने, विभिन्न विभागों से हटाए गए कर्मियों की तत्काल बहाली की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष बलवंत नेगी, सचिव मनोज सिंह, उप सचिव राकेश फर्त्याल, कोषाध्यक्ष आनंद अधिकारी, मोहन सिंह भंडारी, राजेंद्र प्रसाद, सूर्य प्रताप सिंह, पूजा भट्ट,  गीता जोशी, मदन जोशी, सुनील कुमार, वीरेंद्र, शिवा कुमार, मनीष गहतोड़ी, बसंत प्रसाद, हेम खर्कवाल, हेमंत फुलारा, भीम बिष्ट, नीरज उप्रेती आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed