फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Unopposed election of 121 Gram Panchayat members fixed

Champawat News: 121 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sun, 13 Jul 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election of 121 Gram Panchayat members fixed
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत सोमवार से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। बाराकोट ब्लॉक में 121 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन


बाराकोट विकासखंड में 48 ग्राम पंचायतों में 342 वार्ड हैं। इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 155 ने नामांकन कराया था। 28 नामांकन निरस्त हो गए थे। शेष 127 नामांकन सही पाए गए। दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। 121 ग्राम पंचायत सदस्यों में एक-एक प्रत्याशी होने के चलते सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। चार वार्डों में चुनाव होंगे। ग्राम प्रधान के लिए 138 नामांकन हुए। 15 ने नाम वापस लिए। इसमें छह ग्राम पंचायतों पर एक-एक नामांकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 117 प्रत्याशियों के बीच प्रधान पद के लिए निर्वाचन होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 68 ने नामांकन सही पाए गए थे। सात ने नाम वापस लिए। दो का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 59 प्रत्याशियों के बीच सदस्य पद के लिए नामांकन होगा।
विज्ञापन

--------



लोहाघाट में 59 ग्राम पंचायतों में 158 प्रत्याशी आमने सामने

चंपावत। लोहाघाट ब्लॉक में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 234 ने नामांकन कराया। 29 नामांकन निरस्त किए गए। 205 वैध नामांकन जांच में पाए गए। तीन ने नाम वापस लिए। 196 स्थानों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जबकि तीन स्थानों पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 182 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। 16 ने नाम वापस लिए। आठ पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। 59 ग्राम पंचायतों पर 158 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 116 ने नामांकन कराया। तीन निरस्त हुए। 17 ने नाम वापस लिए। इसके बाद चार सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। 30 पदों के लिए 92 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।


----------



चंपावत में 106 ग्राम पंचायतों पर होगा चुनाव

चंपावत। चंपावत ब्लॉक में 106 ग्राम पंचायतों में 308 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। चंपावत विकासखंड में 113 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि 853 वार्ड है। ब्लॉक में 350 ने नामांकन पत्र भरे थे। 343नामांकन सही पाए गए। सात नामांकन निरस्त हुए। जबकि 28 ने नाम वापस लिए। सात ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन तय है। सदस्य ग्राम पंचायत पद के 273 ने नामांकन कराया। 37 निरस्त हुए। 236 नामांकन वैध पाए गए। दो ने नाम वापस लिए। 196 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। 18 वार्ड के लिए 38 प्रत्याशियों के बीच चुनाव है। सदस्य क्षेपं में 152 ने नामांकन कराया। छह निरस्त हुए। 146 नामांकन सही पाए गए। 19 ने नाम वापस लिए। तीन पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। जबकि 37 सीटों के लिए 124 के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed