{"_id":"586e7f854f1c1b005215afc6","slug":"unknown-vehicle-hit-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मारी
बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच पर एक अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर ही घायल होकर गिर गई, इससे बाद कई वाहन महिला को कुचलते हुए चले गए, इससे महिला की मौत हो गई। यह महिला बनबसा में अपने किसी रिश्तेदार के घर आ रही थी।
बनबसा के थानेदार मनीष खत्री ने बताया कि एनएच पर ग्लोरियस अकादमी के पास बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे पैदल जा रही महिला को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताते हैं कि रोड पर गिरी महिला को इसके बाद कुछ अन्य वाहनों भी टक्कर मारते हुए चले गए। इससे महिला की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। महिला अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी चंद्रकला 55 (पत्नी) भवानी दत्त रेलवे कालोनी वार्ड नंबर 5 टनकपुर के रूप में शिनाख्त हुई है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत ब्यौरा जुटाया जा रहा है। महिला के शव को टनकपुर पोस्टमार्टम हाउस में भेजने के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन