{"_id":"56fc24cf4f1c1b257ef005ff","slug":"under-15-football-competition-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा स्टेडियम ए जीती अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा स्टेडियम ए जीती अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बनबसा स्टेडियम ए ने जीत लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि हीरा चंद ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बनबसा स्टेडियम ए और बनबसा स्टेडियम बी के बीच खेला गया।
विज्ञापन
पहले हाफ में स्टेडियम ए के खिलाड़ी जितेंद्र के गोल की बदौलत टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली। सेकेंड हाफ में स्टेडियम ए के खिलाड़ी मन्नत ने एक गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिला दी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच रेफरी फुटबाल कोच आरबी मल्ल थे। राहुल भट्ट और सौरभ चंद ने लाइनमैन की भूमिका निभाई। जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि बनबसा मिनी स्टेडियम में जल्द ही अंडर 19 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन