फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uncontrolled car hits three vehicles, three injured in champawat

Champawat: बेकाबू कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल

Fri, 30 Jan 2026 01:37 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 30 Jan 2026 01:37 PM IST
सार

चंपावत के बेलखेत में टनकपुर–चंपावत हाईवे पर बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े तीन दोपहिया वाहनों से टकरा गई। घटना में सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि कार में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Uncontrolled car hits three vehicles, three injured in champawat
बेलखेत के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बाइक। - फोटो : स्रोत : स्थानीय

विस्तार

टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीन दोपहिया वाहनों से टकरा गई। घटना में सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि वाहन की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कार में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे चंपावत से टनकपुर की तरफ जा रही कार (यूके 03 टीए 1777) अचानक बेलखेत के पास अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े तीन स्कूटी वाहन भी कार की चपेट में आ गए। कार एक के बाद एक तीनों स्कूटियों को टक्कर मारते हुए दुकान के शटर से जा टकराई। घटना में दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस वाहन से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed