{"_id":"681799a272b78354ca06a1c5","slug":"uncontrolled-car-hits-roadways-employee-champawat-news-c-229-1-shld1026-123529-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बेकाबू कार ने रोडवेज कर्मी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बेकाबू कार ने रोडवेज कर्मी को मारी टक्कर
Sun, 04 May 2025 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 04 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में अनियंत्रित कार की चपेट में आकर घायल रोडवेज कर्मी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में बेतरतीब ढंग से वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसी ही एक घटना में अनियंत्रित कार ने रोडवेज कर्मी को रौंद दिया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बेतरतीब ढंग से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बीते शनिवार की देर शाम को एक कार चालक ने पिथौरागढ़ रोड पर पुराने एसबीआई शाखा के पास रोडवेज कर्मी गोरखा नगर निवासी दीपक सार्की को टक्कर मारकर घायल कर दिया। आसपास खड़े लोगों का कहना है कि एक बार टक्कर मारने के बाद दोबारा भी उसे टक्कर मारी गई। चालक की हरकतों को देखते हुए आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। इससे पूर्व उसने कई दोपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
लोगों ने घायल रोडवेज कर्मी दीपक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉ. करन बिष्ट ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोटें हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन चंद्र आर्य ने बताया कि आरोपी चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव में चालान कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
फोटो: 04सीपीटी12पी
--
अनियंत्रित होकर एनएच पर पलटा पिकअप, दंपती चोटिल
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगदा घाट के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर एनएच पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार दंपती मामूली रूप से चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से सुरक्षित निकाला।
बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहा पिकअप (यूके 05 टीए 417) शनिवार शाम को अनियंत्रित होकर लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर सिंगदा (घाट) के पास पलट गया। दुर्घटना में वाहन स्वामी बिशन रावत व उनकी पत्नी उमा रावत निवासी मुनस्यारी मामूली रूप से चोटिल हो गए। एनएच पर वाहन पलटने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई।
आसपास के लोगों ने दोनों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बाराकोट चौकी पुलिस ने घायलों का हाल-चाल जाना। चौकी प्रभारी ने बताया कि क्रेन की सहायता से वाहन को खड़ा कर पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर यातायात को बहाल किया गया। संवाद
फोटो : 04 सीपीटी 10पी।