फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uncontrollable car falls into ditch, one youth injured

Champawat News: बेकाबू कार खाई में गिरी, एक युवक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car falls into ditch, one youth injured
राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन-स्वांला के बीच खाई में गिरी कार। स्रोत ग्रामीण
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को धौन-स्वांला के बीच एक कार 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हल्द्वानी निवासी युवक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह कार का बेकाबू होना बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी से पंचेश्वर जा रही कार धौन-स्वांला के बीच खाई में गिर गई। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। कार चला रहे 65 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र इंदु सिंह निवासी आदर्श तल्ली बमौरी हल्द्वानी के अलावा अली अहमद (35) पुत्र अकबर अली निवासी गौजाजाली हल्द्वानी सवार थे। मामूली रूप से चोटिल अली अहमद को जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


बाराकोट के युवा की दिल्ली सड़क हादसे में मौत
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के पम्दा ग्राम पंचायत के नगनोनी तोक निवासी राजेंद्र प्रसाद टम्टा (35) की दिल्ली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। लड़ीधुरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि निजी कंपनी में काम करने वाला राजेंद्र प्रसाद चार अक्तूबर को एक ऑटो से काम के लिए जा रहे थे। एकाएक ऑटो पलटने से राजेंद्र प्रसाद की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया। रामेश्वर घाट में राजेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed