{"_id":"5d6fee498ebc3e01586eeba8","slug":"ultrasound-facility-will-start-from-today-champawat-news-hld355395539","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, मिलेगी मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, मिलेगी मरीजों को राहत
विज्ञापन
डा.एलएम रखोलिया, रेडियोलॉजिस्ट
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत के लोगों के लिए राहत की खबर है। जिला अस्पताल में 5 सितंबर से अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो सकेंगे। लोहाघाट के रेडियोलोजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण करेंगे।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बुधवार को इस आशय के आदेश जारी किए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में लोहाघाट के रेडियोलोजिस्ट को जिला अस्पताल भेजने से संबंधित खबर अमर उजाला 31 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है।
रेडियोलोजिस्ट डॉ. रखोलिया ने कहा कि डीएम के आदेश के क्रम में वे जिला अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने तक हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से फिर से अल्ट्रासाउंड शुरू होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को मदद मिलेगी। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में रेडियोलोजिस्ट नहीं होने के चलते डॉ. रखोलिया हफ्ते में हर बुधवार को पिथौरागढ़ में सेवा देते हैं।
उनकी सेवाभाव से प्रभावित हो पिथौरागढ़ में उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। बता दें कि सीएमओ की कार्यप्रणाली से नाराज हो चंपावत के रेडियोलोजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट ने 29 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते 30 अगस्त से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटका हुआ है।
इलाज के बाद दिमागी बुखार पीड़ित महिला की हालत में सुधार
चंपावत। दिमागी बुखार से ग्रस्त चौमेल गांव की एक महिला की हालत में अब सुधार है। मंगलवार रात को इस महिला को लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया था।
बाराकोट विकासखंड के चौमेल की ममता देवी (28) पत्नी रामलाल को बुखार आने पर लोहाघाट लाया गया। लोहाघाट के एमएस डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि प्राथमिक इलाज के तुरंत बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी का कहना है कि मरीज की पर्ची पर किसी तरह की केस हिस्ट्री तक नहीं लिखी गई थी।
मरीज की शुरुआती जांच तक नहीं की गई। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अजय कुमार ने परीक्षण कर महिला के मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने का पता लगाकर उपचार किया। अब ममता की हालत में सुधार है। अभी उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। वहीं लोहाघाट अस्पताल के एमएस डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि मरीज से संबंधित जरूरी जानकारी पर्ची के पीछे लिखी गई थी।