{"_id":"5a3698c74f1c1bb34a8b6ca8","slug":"uchkke-flung-the-trade-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्के ने फड़ व्यापारी का गल्ला उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचक्के ने फड़ व्यापारी का गल्ला उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
एक उचक्का फड़ व्यापारी का रुपये से भरा गल्ला ले उड़ा। आसपास के व्यापारियों ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उचक्का हाथ नहीं आया। बताया जाता है कि मौनपोखरी निवासी बजुर्ग करम सिंह की खेतीखान तिराहा पर मूंगफली और फलों की छोटी सी दुकान है।
रविवार को करम सिंह मूंगफली भून रहे थे। इसी दौरान एक उचक्का उनके फड़ से रुपयों से भरा गल्ला ले उड़ा। दुकानदार करम सिंह ने बताया कि गल्ले में 1200 रुपये रखे हुए थे। खेतीखान तिराहा पर हर रोज पुलिस तैनाती रहती है। बावजूद इसके उचक्का बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे गया।