{"_id":"65e35b6023ebfdfdd408def3","slug":"uchauligoth-captured-the-cricket-trophy-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102292-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उचौलीगोठ ने क्रिकेट ट्राॅफी पर कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उचौलीगोठ ने क्रिकेट ट्राॅफी पर कब्जा जमाया
Sat, 02 Mar 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीए टी-10 ब्लास्ट की ओर से नगर के गांधी ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें उचौलीगोठ ने खटीमा स्ट्राइकर को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीप चंद्र पाठक और पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने फाइनल मैच का शुभारंभ किया। खटीमा स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 86 रन बनाए। सुमित ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। जवाब में उचौलीगोठ ने सातवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। सचिन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। वहां दीपेंद्र यादव, बच्ची नाथ, पवन सिंह, सुनील, सचिन, शिव, मयूर, तुषार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन