{"_id":"64a844f2ae7c60eb9f0d6016","slug":"two-youths-going-to-nepal-illegally-carrying-indian-currency-caught-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-83-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अवैध रूप से भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल जा रहे दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अवैध रूप से भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल जा रहे दो युवक दबोचे
Fri, 07 Jul 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में बृहस्पतिवार शाम दो युवकों को अवैध रूप से भारतीय मुद्रा नेपाल ले जाते हुए पकड़ कस्टम के सुपुर्द किया। कस्टम ने फेमा एक्ट में केस दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। उनके वाहन भी जब्त किए गए हैं।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत सिंह कठैत, एचसी जगबीर सिंह, राकेश मुरारी, अमित चौधरी, नईम कुरैशी, जगदीश कन्याल बृहस्पतिवार शाम नेपाल सीमा पर चेकिंग पर थे। वहां यूपी पीलीभीत निवासी राजा गुप्ता (34) के पास 65,500 और यूपी बरेली निवासी अंकित जसोरिया (40) के पास 50,000 (कुल 1,15,500) रुपये की भारतीय मुद्रा मिली। उनके वाहन भी जब्त हुए। भारत से नेपाल में पच्चीस हजार की नकदी ले जाई जा सकती है। इसमें भी दो हजार और पांच सौ के नोट ले जाना प्रतिबंधित है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में वे नकदी के संबंध में न तो संतोषजनक उत्तर दे पाए और न ही कोई दस्तावेज दिखा सके। उन पर कस्टम अदालत में मुकदमा चलेगा। पिछले वर्ष अक्तूबर से पुलिस ने अब तक भारत से अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही 18,71,000 रुपये की नकदी पकड़ कस्टम के सुपुर्द की है। अवैध रूप से बड़ी मात्रा में भारतीय करेंसी लेकर नेपाल जाने वालों में अधिकतर लोग कैसीनो जाने वाले हैं।