फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two women guilty in Janashree insurance, fined

Champawat News: जनश्री बीमा में दो महिलाएं दोषी, लगा जुर्माना

Sat, 22 Jul 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two women guilty in Janashree insurance, fined
चंपावत। जनश्री बीमा घोटाले में दो महिलाओं को अदालत ने दोषी पाया है। जिला अदालत ने दोषी महिलाओं पर जुर्माना लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर डेढ़ महीने की जेल की सजा काटनी होगी। इसके अलावा दोनों दोषी महिलाओं को जेल में बिताई गई ढाई माह की अवधि की सजा भी दी गई है। दोनों महिलाओं की यह सजा भी इसमें जोड़ी गई है।
विज्ञापन

जून 2008 में चंपावत के पास के अमकड़िया गांव निवासी बसंती देवी और धर्मा देवी सहित दस लोगों के खिलाफ जनश्री बीमा योजना के तहत बैंक से गलत तरीके से रकम निकलाने का आरोप लगा था। तत्कालीन एसडीएम एनएस डांगी की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अदालत में सुनवाई के बाद दोनों महिलाओं पर 48-48 हजार रुपये गलत तरीके से निकालने का दोष सिद्ध हुआ। जिला जज कहकशा खान ने बसंती देवी पर 48 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर डेढ़ माह की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। दूसरी आरोपी धर्मा देवी पर एक मामले में 20 हजार रुपये और दूसरे मामले में 28 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर डेढ़ माह की सजा भुगतनी होगी। दोनों महिलाएं ढाई माह जेल में सजा बिता चुकी हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed