{"_id":"64c7e88bd97ad45c290b2fd9","slug":"two-vehicles-crashed-in-selagad-drain-champawat-news-c-229-1-shld1009-927-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सेलागाड़ नाले में दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सेलागाड़ नाले में दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त
Mon, 31 Jul 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि के सेलागाड़ के नाले में रपटे बाइक सवार। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर भैरव मंदिर से लगे सेलागाड़ नाले के रपटे में दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बाइक सवार दो श्रद्धालुओं को मामूली चोट आई जबकि जीप के बेकाबू होने से चालक चोटिल हो गया। घायल को टनकपुर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के मुताबिक भैरव मंदिर के पास कलवर्ट नहीं खुले होने से सेलागाड़ के पास बरसात में रपटा बन गया है। पुलिस कर्मी सुभाष पांडेय ने बताया कि सोमवार को यहां पूर्णागिरि से टनकपुर जा रही एक जीप (यूके 03टीए 0166) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में अकेला चालक पवन मेहरा (32) पुत्र नारायण सिंह मेहरा निवासी गैडाखाली टनकपुर चोटिल हो गया था। संवाद