{"_id":"5a43d5394f1c1b193e8bb320","slug":"two-traders-got-4-kg-polythene-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यापारियों के पास 4 किलो पॉलिथीन मिली, जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो व्यापारियों के पास 4 किलो पॉलिथीन मिली, जुर्माना
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में पॉलीथिन की चेकिंग करती नगर पालिका की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने शहर में पॉलिथीन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो व्यापारियों के खिलाफ चार किलोग्राम पॉलिथीन मिली। इन व्यापारियों के खिलाफ अर्थदंड लगाने के साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के नेतृत्व में बुधवार शाम को पालिका ने शहर की 20 से अधिक दुकानों में छापा मारा। इस दौरान दो व्यापारियों के पास से चार किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन मिली। दोनों व्यापारियों को एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही आगे से पॉलिथीन का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई।
छापामार अभियान के साथ ही पालिका ने नाली से आगे निर्माण का भी मुआयना किया। अलबत्ता पूर्व में पालिका द्वारा दी गई चेतावनी के बाद ज्यादातर व्यापारियों ने नाली से आगे के निर्माण को हटा लिया। अभियान में मनमोहन सिंह रौतेला, ललित पुनेठा, पवन पांडेय आदि पालिका कर्मी शामिल थे।