फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two teachers will got award

काम को मिला नाम:चंपावत जिले के दो शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two teachers will got award
दयाकृष्ण जोशी, गर्वनर अवार्ड के लिए चयनित शिक्षक - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत जिले के शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी और दयाकृष्ण जोशी इस साल के राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित किए गए हैं। दोनों शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन पांच सितंबर को देहरादून में राज्यपाल सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

गड्यूड़ा नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शंकर सिंह अधिकारी स्कूल के वक्त के अलावा अतिरिक्त समय और अवकाश के दिनों में भी छात्रों को पढ़ाना उनकी दिनचर्या है। अपने बच्चे को भी उन्होंने इसी प्राइमरी स्कूल में दाखिला दिलाया।
विज्ञापन

इस वजह से सात साल में छात्र संख्या 22 से बढ़कर 64 तक पहुंच गई। स्कूल में लैपटॉप के जरिए सायंकालीन कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है। उनकी इस पहल से छात्र संख्या बढ़ने के साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता भी सुधरी है। इन सबसे बढ़कर शिक्षकों के प्रति नजरिए में भी बदलाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक शंकर सिंह अपने वेतन का 10 फीसदी स्कूल में खर्च करते हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए उन्होंने अपने खर्चे से दो शिक्षकों की तैनाती की। सभी छात्रों को लेखन सामग्री, 53 छात्रों को ब्लेजर, जूते और मौजे दिए।
साथ ही स्वच्छता के लिए जैविक-अजैविक कूड़ेदानों का निर्माण, ढाई हजार लीटर क्षमता का बरसाती जल संग्रहण टैंक निर्माण, एमडीएम के लिए वाशिंग प्वाइंट, सांस्कृतिक मंच, सुरक्षा दीवार, खेल मैदान चौड़ीकरण, मुख्य गेट का निर्माण करवाया गया। इससे पूर्व उन्हें स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ एसएमसी पुस्कार मिल चुका है।
अति दुर्गम स्कूलों में उम्दा सेवा से दयाकृष्ण जोशी संवार रहे छात्रों का भविष्य
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे अति दुर्गम जीआईसी मडलक के व्यायाम शिक्षक दयाकृष्ण जोशी का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुआ है।
16 साल से जोशी अति दुर्गम विद्यालयों में विशिष्ट सेवाएं देकर छात्र-छात्राओं का भविष्य संवार रहे हैं। भाट पिन्ना तलाड़ी निवासी प्रेमबल्लभ जोशी के पुत्र दयाकृष्ण ने 2003 में पौड़ी गढ़वाल के अति दुर्गम जीआईसी बसंतपुर में व्यायाम शिक्षक के रूप में सेवा शुरू की। इस दौरान उन्होंने स्काउट शिक्षक रहते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़चढ कर हिस्सा लिया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा चलाया गया पौधरोपण अभियान काफी सराहा गया। 2015 में पौड़ी से स्थानांतरण कर उन्हें नेपाल सीमा से लगे मडलक भेजा गया। उनके दिशा-निर्देशन में इस विद्यालय के चार स्काउट गाइडों को राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा गया है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा मेरे नाम का अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। जोशी योग के क्षेत्र में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता और भारतीय पुरातन व्यायाम पद्धति प्रतियोगिता में भी शिरकत कर चुके हैं।

शंकर सिंह अधिकारी, गर्वनर अवार्ड के लिए चयनित शिक्षक

शंकर सिंह अधिकारी, गर्वनर अवार्ड के लिए चयनित शिक्षक- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed