{"_id":"67a7a136f363a5292704b657","slug":"two-storey-parking-builtlohaghat-tehsil-complex-crores-champawat-news-c-229-1-shld1019-119647-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट तहसील परिसर में करोड़ों की लागत से बनेगी दो मंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट तहसील परिसर में करोड़ों की लागत से बनेगी दो मंजिला पार्किंग
Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में शासन की पहल पर दो मंजिला पार्किंग स्वीकृत हो गई हैं। पार्किंग बनने से लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में काफी राहत मिलेगी।
लोहाघाट तहसील परिसर में दो मंजिला कार पार्किंग के निर्माण की शासन से स्वीकृति मिली है। आरडब्लूडी इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। दो मंजिला पार्किंग के दो मंजिला भवन और तैयार होगा, जिसके तीसरे मंजिल में एसडीएम कार्यालय का ऑफिस, चार पांच कमरे और चौथे मंजिल में बड़ा मीटिंग हॉल का निर्माण होगा। पार्किंग में करीब 50 से 60 वाहन पार्क होने की क्षमता है। पार्किंग स्थल करीब 60 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार की जा रही है ,जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। आरडब्लूडी के सहायक अभियंता शमशाद खान ने बताया कि पार्किंग निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
नगर में बढ़ जाएंगी पार्किंग स्थलों की संख्या
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में एक दो मंजिला पार्किंग बनकर तैयार है। इनका संचालन आठ माह से नहीं हो पा रहा है। वहीं टीआरसी के पास भी पार्किंग बनकर तैयार है। नगर में वर्तमान में कोई भी पार्किंग स्थल न होने से लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग चालू न होने से लोग सड़क किनारे अपने वाहनों को पार्क करने को मजबूर हैं।