{"_id":"57f7dc084f1c1b255226fb1f","slug":"two-presidency-vice-president-treasurer-three-nominations-for-the-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद दो, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद दो, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामांकन
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद दो, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन और सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जारी की गई सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 362 हो गई है।
चुनाव अधिकारी हीरा बल्लभ तिवारी और नरेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का समय पूरा हो गया है।
अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष किशन तिवारी और भुवन चंद्र पांडेय ने नामांकन कराया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए नेत्रबल्लभ तिवारी, रमेश तिवारी, नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष पद के लिए पूरन पांडेय, दिनेश तिवारी और कैलाश पांडेय एवं सचिव पद के लिए गिरीश पांडेय, सुरेश तिवारी ने नामांकन दर्ज कराया है। 9 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 10 को नाम वापसी की अंतिम तारीख है।
23 अक्तूबर को मतदान होगा। इधर, नामांकन दाखिल होने के साथ ही प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने को माहौल बनाने में जुट गए हैं।