फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two injured people sent to aims

हल्द्वानी से ऋषिकेश एम्स भेजे गए दो घायल 

Mon, 28 Jan 2019 11:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 28 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two injured people sent to aims
चंपावत जिला अस्पताल में च्यूरानी हादसे के घायल दीवान का नेत्र परीक्षण करते नेत्र विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला
च्यूरानी में रविवार को हुए जीप हादसे के हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती छह घायलों में से दो को ऋषिकेश स्थित एम्स भेज दिया गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती चार अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। चंपावत अस्पताल में भर्ती पांचों घायलों की हालत में भी सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन


लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के मुताबिक हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती बिशन सिंह (35) पुत्र राम सिंह और गणेश भंडारी (24) पुत्र जीवन भंडारी को ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा गया है। हल्द्वानी सुशीला तिवारी में भर्ती  लालमणि जोशी (48) पुत्र बद्रीदत्त, खीम सिंह (45) पुत्र दीवान सिंह, कमल सिंह भंडारी (16) पुत्र इंद्र सिंह मिर्तोली और  भूपाल सिंह (50) पुत्र जीत सिंह निवासी ओखलंज की सेहत में सुधार हो रहा है।  
विज्ञापन


लोहाघाट अस्पताल से चंपावत जिला अस्पताल रेफर किए गए सभी पांचों घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि भवान सिंह (38) पुत्र शेर सिंह और दीवान सिंह (31) पुत्र लक्ष्मण सिंह को सघन निगरानी में रखा गया है। तीन अन्य घायलों जगत सिंह (60) पुत्र मोहन सिंह, दिनेश भंडारी (15) पुत्र धन सिंह और लाल सिंह (46) पुत्र शेर सिंह मिर्तोली की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराकोट अस्पताल में रात भर जमे रहे परिजन 
च्यूरानी जीप हादसे में मारे गए मिरतोली गांव के छह लोगों का बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। लोहाघाट अस्पताल में दुघर्टना में मारे गए तारादत्त जोशी और कृष्ण चंद्र जोशी का पोस्टमार्टम रविवार शाम को लोहाघाट में किया गया था। बाद में इन सभी आठ लोगों का रामेश्वर घाट में बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।  

बाराकोट अस्पताल में ब्लाक के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने घटना में गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों का ढाढ़स बंधाया। रविवार देर शाम को दुर्घटना में मारे गए मिर्तोली निवासी सुरेश चंद (40) पुत्र लाली चंद, खीम चंद (45) पुत्र कल्याण चंद, खिलानंद जोशी (50) पुत्र जोगादत्त, चालक त्रिलोक सिंह भंडारी (42) पुत्र कल्याण सिंह भंडारी, प्रकाश सिंह (40) पुत्र कुंवर सिंह और दिलीप सिंह अधिकारी (45) पुत्र कल्याण सिंह निवासी पुनई के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रख दिया गया था। परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में गांव के लोग अस्पताल में रहे।  सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, सामाजिक कार्यकर्ता राजू अधिकारी सुबह से ही लोगों को ढांढस बंधाते रहे।  सभी छह शवों को जैसे ही अंतिम संस्कार के लिए रामेश्वर घाट ले जाने के लिए वाहन में चढ़ाया गया, पूरा वातावरण चीख पुकार से गूंज उठा। 



शोक में बंद रहा बाराकोट बाजार  
लोहाघाट (चंपावत)। च्यूरानी हादसे में मारे गए लोगों के शोक में बाराकोट का बाजार भी सोमवार को बंद रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा की पहल पर बाराकोट के सभी व्यापारियों ने शोक में प्रतिष्ठान बंद रखे और मारे गए लोगों की आत्मा की शंाति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में देवेंद्र सिंह, हरीश वर्मा, मोहन नाथ, मदन जोशी, महेश अधिकारी, जगदीश अधिकारी आदि मौजूद थे।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed