फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two houses invaded by thieves

छीनीगोठ में दो घरों में चोरों का धावा

Tue, 05 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Tue, 05 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two houses invaded by thieves
गांव में चोरी - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। रविवार की रात छीनीगोठ गांव में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के जेवर और 18 हजार रुपये चुरा लिए। चोर फ्रिज से मिठाई, पानी की बोतल तक ले गए। घरों में सो रहे लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर ही उन्हें चोरी का पता चला। मौका मुआयना कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


चोरों ने कमला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह और कुंदन सिंह नेगी के घर में धावा बोला। कमला देवी के मुताबिक चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्सों का ताला तोड़कर सोने की नथ, कान के कुंडल, मांग टीका, अंगूठी समेत साढ़े तीन तोले के आभूषण और आठ हजार रुपये चुरा ले गए। वह अपनी छह साल की बेटी के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे उठी तो बक्सों का सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। कमला ने पड़ोसियों को जगाकर चोरी के बारे में बताया। चोरों ने ठीक इसी तरह कमला देवी के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर कुंदन सिंह नेगी के घर भी रात में सभी परिजन सो रहे थे और चोर दूसरे कमरों में घुस कर अलमारी और बक्सों में रखा सामान चुरा ले गए। घर के लोगों को सुबह उठने के करीब दो घंटे बाद चोरी का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंदन सिंह ने बताया कि चोर सोने का मांग टीका, नथ, दो जोड़ी कान के कुंडल समेत करीब सात तोले के आभूषण और दस हजार रुपये चुरा ले गए हैं। चोर किचन में रखी मिठाई और पानी की बोतलें तक ले गए।


टनकपुर (चंपावत)। इससे पहले हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पिछले वर्ष 25 नवंबर को शहर से लगी मोहनपुर ग्राम पंचायत की विष्णुपुरी कॉलोनी में चोरों ने देवी प्रसाद शर्मा के घर का ताला तोड़ लाखों रुपये के जेवर, नकदी चुराई थी। काफी दिनों तक पुलिस चोरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन खुलासा करने में सफल नहीं हो सकी। अब फिर चोरों ने छीनीगोठ गांव में दो घरों को निशाना बना पुलिस को नई चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed