फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two cows and two bulls with animal traffickers arrested, sent to jail

दो गाय और बैल के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 14 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 14 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two cows and two bulls with animal traffickers arrested, sent to jail
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


वाहन में दो गाय और एक बैल ले जा रहे दो पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बरामद गोवंशीय पशुओं को नेपाल से तस्करी कर खटीमा ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्करों में एक नेपाल का और दूसरा खटीमा का रहने वाला है।

कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि पुलिस को नेपाल से पशु तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी। शनिवार सुबह जब मुखबिर से तस्करों द्वारा एक वाहन में पशुओं को खटीमा की ओर ले जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर दी। तस्करों की प्रतीक्षा कर रही पुलिस टीम ने मनिहारगोठ के पास पिकअप वाहन (यूके 06ए/9579) को रोका तो उसमें दो गाय और एक बैल बरामद हुआ। पुलिस ने पिकअप में सवार नेपाल के मटैना ब्रह्मदेव जिला कंचनपुर निवासी हरीश जोशी और गोटिया खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर निवासी मकदूम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि वाहन और बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आरोपियों को गौ संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed