{"_id":"5d5d7a048ebc3e6c8e4444f5","slug":"two-caught-champawat-news-hld3536881148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किग्रा 450 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किग्रा 450 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
पाटी क्षेत्र में चरस के साथ दबोचे गए हरियाणा के दो आरोपी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी क्षेत्र में ढोलीगांव रोड से हरियाणा के दो लोगों को एक किलो 450 ग्राम चरस के साथ दबोचा गया है। बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पाटी पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे देवीधुरा से दो किमी दूर ढोलीगांव रोड पर हरियाणा नंबर की एक कार में चरस लेकर दो लोगों के जाने की सूचना मिली। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली।
कार सवार जितेंद्र पुत्र जयपाल के पास से एक किलो और सत्यनारायण पुत्र रामकल निवासी रुखी जिला सोनीपत के पास से 450 ग्राम चरस बरामद हुई। जितेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 व 32/60 और सत्यनारायण के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस टीम में पाटी के दरोगा नवल किशोर, हेड कांस्टेबल विजय कुमार, दीपक प्रसाद, अनिल कुमार, विनोद कुटियाल थे। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।