फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two bus driver's chalaan

बच्चे नियम विरुद्ध बैठाने पर दो स्कूल बस चालकों का चालान

Sat, 02 Mar 2019 10:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 02 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two bus driver's chalaan
स्कूल बसों की चैकिंग कर वाहनों और चालक परिचालकों के कागजातों का निरीक्षण करते एसओ मनीष खत्री। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा निर्देशन में थाना पुलिस की ओर से स्कूली बसों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बसों में बच्चों को नियम विरुद्ध बैठाने पर दो स्कूल बसों के चालकों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। साथ ही वाहन चालक और परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


शनिवार को थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिवालय मंदिर के पास, पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड, मीनाबाजार, पाटनपुल आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। एसओ ने बताया कि अल्पाइन स्कूल और होली विजडम स्कूल की बसों में चालकों की ओर से बच्चों को नियम विरुद्ध तरीके से बसों के बोनट पर बैठाया गया था।
विज्ञापन


साथ ही एक सीट पर चार से लेकर छह बच्चे ठूंसकर बैठाए गए थे। एसओ ने कहा कि स्कूल बस के परिचालकों को भी अनिवार्य रूप से अपना डीएल बनाने के साथ थाने में अपना सत्यापन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बसों की आगे की सीटों पर बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल बस चलाते, बच्चों को चढ़ाते- उतारते समय बरती जाने वाली सावधानियों, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर एसआई हेमंत कठैत, राकेश रौंकली आदि थे। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed