{"_id":"58e925b74f1c1b4c3e5b9f02","slug":"two-brothers-rescued-from-drowning-in-sharda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों को शारदा में डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों को शारदा में डूबने से बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शारदा डूबे युवक का उपचार करते डा. हेमंश शर्मा व प्रियांशु श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए मुरादाबाद के दो सगे भाइयों को पुलिस, पीएसी और स्थानीय तैराकों ने शारदा में डूबने से बचा लिया। डूबने से एक भाई की हालत बिगड़ने पर उसका संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराया गया। मुरादाबाद के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अंशु गुप्ता (22) और उसका छोटा भाई विशाल गुप्ता (20) पुत्र प्रेमप्रकाश गुप्ता दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए थे। शनिवार की सुबह वह बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाने से पहले शारदा घाट में स्नान कर रहे थे कि अचानक दोनों भाई तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात पुलिस, पीएसी के तैराकों के साथ ही स्थानीय तैराक युवक उन्हें बचाने नदी में कूद पड़े। इससे पहले कि वे डूबते तैराकों ने सकुशल बचा लिया। बाहर निकालने पर विशाल की हालत बिगड़ने लगी जिसे पुलिस ने फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बचाने वालों में पुलिस के तैराक गौरव दुर्गापाल, राकेश गिरि, रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान, पीएसी 31 वीं वाहिनी के तैराक अनिल कुमार एवं स्थानीय तैराक युवक सूरज और भरत शामिल थे।