फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two agencies could not build three km long road even in four years

दो एजेंसियां चार साल में भी नहीं बना सकी तीन किमी लंबी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two agencies could not build three km long road even in four years
डुंगरलेटी बगोटी मोटर मार्ग में निर्माणाधीन धर्माघाट बिरौल हल्का मोटर मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बीएडीपी योजना के तहत ग्राम पंचायत बगोटी में डुंगरालेटी-बगोटी मोटरमार्ग पर धर्माघाट बिरौल तक स्वीकृत तीन किमी. हल्का मोटर मार्ग चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क निर्माण के लिए दो एजेंसियों ने कार्य किया गया लेकिन अभी भी मोटर मार्ग अधर में लटका हुआ है। सड़क में लगातार हो रही देरी पर कार्यदायी संस्था जिला पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए ठेकेदार को 10 दिन के भीतर कार्य पूरा करने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी का कहना है कि वर्ष 2017-18 में बीएडीपी मद में तीन किमी हल्का मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। इसमें करीब एक किमी मोटर मार्ग का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग ने किया था। शेष कार्य निविदा के आधार पर ठेकेदार जोगा सिंह निवासी मजपीपल के नाम आवंटित हुआ था। निविदा के अनुसार 20 मार्च 2020 से कार्य प्रारंभ करते हुए 19 सितंबर 2020 तक मोटर मार्ग का कार्य पूरा किया जाना था। एएमए का कहना है कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार की ओर से दो बार समय वृद्धि के लिए आवेदन किया गया। इसके आधार पर दो बार समय बढ़ाया गया। मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न होने पर एएमए ने ठेकेदार को इस माह चार अप्रैल को 10 दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का नोटिस भेजा है। निर्माण कार्य पूरा न करने पर जमानत राशि जब्त करने के साथ ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता और जेई ने किया स्थलीय निरीक्षण
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पंचायत के सहायक अभियंता अनिल रावत और जेई नंदू उप्रेती ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। एई रावत ने बताया कि ठेकेदार की ओर से करीब 1300 मीटर सड़क की कटिंग की गई है। इसमें पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब सात सौ मीटर सड़क का और निर्माण होना है। अभी भी करीब नौ लाख रुपये शेष बचे हैं। ठेकेदार को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरमार्ग के निर्माण के लिए टेंडर होने के बाद जमीन विवाद के चलते कुछ देरी हुई। करीब डेढ़ साल से अधिक समय कोरोना महामारी के चलते कार्य प्रभावित रहा। पुन: कार्य शुरू करने के बाद ग्रामीणों की ओर से फिर से विवाद किया गया। विभागीय अधिकारियों को गांव में विवाद सुलझाने को भेजा है। जल्द विवाद सुलझने की उम्मीद है। इसके बाद पुन: सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - ज्योति राय, अध्यक्ष जिला पंचायत, चंपावत।

जिला योजना के तहत डुंगरालेटी बगोटी मोटर मार्ग में धर्माघाट बिरौल तक तीन किमी हल्का मोटर मार्ग का निर्माण होना था। वर्ष 2017-18 में स्वीकृत मोटर मार्ग में विभाग की ओर से करीब आठ लाख रुपये लागत से करीब एक किमी सड़क कटिंग का कार्य किया गया। मोटर मार्ग निर्माण के लिए धन समाप्त होने के बाद कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। - प्रियंका प्रसाद, जेई आरडब्ल्यूडी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed