फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Two accused of robbery registered in gangster

लूट के दो आरोपियों को किया गैंगस्टर में पंजीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery registered in gangster
टनकपुर (चंपावत)। लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। यूपी निवासी दोनों युवक चार माह पहले टनकपुर की एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि छह जुलाई 2022 को पिथौरागढ़ चुंगी निवासी एक महिला के गले से यूपी जिला रामपुर के ग्राम मुकर्बरपुर थाना बिलासपुर निवासी दीपक उर्फ विक्की उर्फ विक्रम जीत सिंह और निर्पय सिंह उर्फ संदीप उर्फ दीप उर्फ नरदीप चेन झपटकर फरार हो गए थे। आरोपियों को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध हैं। पुलिस ने 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बताया कि दीपक उर्फ विक्की के खिलाफ टनकपुर, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद और गदरपुर थाने में 392/411 आईपीसी के अलावा 25 आर्म्स एक्ट और 2/3 गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हैं। वह अवैध हथियारों के साथ लूटपाट, छीनाझपटी के अपराधों में संलिप्त बताए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed