{"_id":"5dbc62998ebc3e93ae3f50c7","slug":"trunching-ground-champawat-news-hld362421978","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया
विज्ञापन
लोहाघाट के फर्नहिल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर पंचायत द्वारा डाले जा रहे कूड़े का ?
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम ने फर्नहिल में नगर पंचायत के निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण के इंतजाम का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम कूड़ा निस्तारण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लौट गई है। करीब दो माह पूर्व कलीगांव के ग्रामीणों ने नगर पंचायत की ओर से फर्नहिल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का विरोध कर क्रमिक अनशन और पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था।
गांव के प्रदीप राय ने फर्नहिल से ट्रंचिंग ग्राउंड हटाने को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। ग्रामीणों का कहना था कि नगर पंचायत द्वारा डाले जा रहे कूड़े के कारण उनके घरों में मक्खी, मच्छरों का आतंक बना हुआ है। वहीं पेयजल योजनाएं दूषित होने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी, सहायक पर्यावरण अभियंता नरेश गोस्वामी और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी हरीश जोशी की टीम ने फर्नहिल के पास निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि टीम ने ट्रंचिंग ग्राउंड में डाले जा रहे कूड़े, कूड़े से जलस्रोतों पर पड़ने वाले प्रभाव, ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों, सुरक्षा के इंतजाम आदि का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। निरीक्षण रिपोर्ट टीम अपने साथ ले गई। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत ईओ कमल कुमार, रेंजर दीप जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।