फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   truck carrying illegal minerals seized

Champawat News: अवैध खनिज ढो रहा ट्रक सीज

Thu, 29 Jun 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 Jun 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
truck carrying illegal minerals seized
वन विभाग की एसओजी टीम द्वारा अवैध खनन में पकड़ा गया ट्रक। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी टीम ने हुड्डी से अवैध खनिज ढोते एक ट्रक को पकड़कर वहां हो रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। एसओजी ने ट्रक को सीज कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

हुड्डी से कटाव की सुरक्षा के लिए छीनीगोठ ग्राम पंचायत में आपदा न्यूनीकरण मद से तीन करोड़ 36 लाख रुपये से 650 मीटर लंबी सीसी दीवार और वारयक्रेट्स का निर्माण हो रहा है। गांव छोर में किया जा रहा निर्माण मई से शुरू हुआ है जिसे नौ महीने की अवधि में पूरा किया जाना है। टेंडर की शर्त के अनुसार सीसी दीवार के निर्माण में क्रशर की खनिज सामग्री का उपयोग होना है लेकिन क्रशर के खनिज के साथ ही कथित तौर पर हुड्डी नदी के अवैध खनिज का भी धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीम प्रभारी प्रमोद बिष्ट ने बताया कि डीएफओ को सूचित करने के बाद पकड़े गए ट्रक को सीज कर आगे की कार्रवाई के लिए खटीमा रेंज के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में वन दरोगा पान सिंह मेहता, खटीमा रेंज के वन रक्षक विनोद सुयाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पिता के साथ हुआ था विवाद
छीनीगोठ में हुड्डी नदी से अवैध खनन का मामला सामने आया था जिसका विरोध करने पर अवैध खनन में शामिल लोगों ने कथित तौर पर ग्राम प्रधान पूजा जोशी के पिता दिनेश चंद्र जोशी से मारपीट भी की थी। तब भी वन विभाग ने एक डंपर को सीज कर डंपर स्वामी के खिलाफ संबंधित आरोप में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed