{"_id":"1a6a1fa625f0d43ef86fd26bf2388ec2","slug":"trouble-dug-pits-for-repairs-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के लिए खुदे गड्ढे बने मुसीबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के लिए खुदे गड्ढे बने मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान की ओर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए सड़क में गड्ढेे खोदे गए थे। मीनाबाजार, शिवालय पुल, बाड़ीगाड आदि स्थानों में अब यही खुले गड्ढे दुर्घटना के सबब बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाड़ीगाड के जयदत्त जोशी, नवीन पंाडेय, केदार दत्त चिल्कोटी, नवीन पुनेठा का कहना है कि पाइप लाइनों के रिसाव से उनके घरों में पानी घुसता जा रहा है तथा काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की पाइप लाइनें जंग लगने से सड़ चुकी हैं। एक ओर नगर में कई लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं वहीं, मुख्य टैंक पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी रिस कर बर्बाद हो रहा है। जिस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
जलकल अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि बाड़ीगाड में चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना का अंडर ग्राउंड पाइप लीक हो रहा था, लीकेज को खोजने के लिए कई जगह गड्ढे खोदने पड़े हैं। बृहस्पतिवार को फाल्ट मिल गया है तथा लाइनों की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि मीनाबाजार आदि स्थानों में रिसाव बंद होने के बाद गड्ढे पाट दिए गए हैं।
विज्ञापन
आज बाधित हो सकती है जलापूर्ति
पाइप लाइन का रिसाव पकड़ में आने के बाद बृहस्पतिवार को तेजी के साथ लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना को बंद करना पड़ा है। जलकल अभियंता के अनुसार 15 जनवरी को पेयजल आपूर्ति बाधित हो सकती है।