{"_id":"60772cb78ebc3ecc5f0d1b1b","slug":"tributes-paid-to-martyred-fire-personnel-tanakpur-news-hld421660914","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
टनकपुर/लोहाघाट (चंपावत)। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर बुधवार को शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
टनकपुर में अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1994 में मुंबई के बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में लोगों की सहायता करते समय 86 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उन्हीं की याद में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक श्याम सिंह, कश्मीर सिंह, नानक चंद्र राणा, राजू कुमार, जगमोहन पाल, प्रमोद सौन, रवि सिंह आदि मौजूद थे।
इधर, लोहाघाट में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी मोहन सिंह थापा ने लोगों से अपील की आग लगने पर 05965-234211, 100, 101, 108 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। ताकि दमकल कर्मी समय से घटनास्थल में पहुंच सके। इस मौके पर एसओ मनीष खत्री, एलएफएम बालमुकंद राणा, सुनील जोशी, राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह, सलामत जान, महेश जोशी, भूपेंद्र बिष्ट जोशी आदि मौजूद रहे।