{"_id":"6432fff17ca0ca91880e6568","slug":"trees-cut-in-jungle-champawat-news-c-8-1-107448-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुनेठी वन पंचायत से रातों रात काट डाला देवदार का पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुनेठी वन पंचायत से रातों रात काट डाला देवदार का पेड़
Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत से कुछ दूर पुनेठी वन पंचायत के जंगल में वन तस्करों ने रातोंरात देवदार का एक पेड़ काट डाला। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके से देवदार के चार गिल्टे बरामद किए हैं।
पुनेठी वन पंचायत में देवदार के चार गिल्टे कटे होने की रविवार सुबह जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी और सरपंच किशोर सिंह बिष्ट ने गिल्टों को वन पंचायत के सुपुर्द किया है। छह से आठ फीट लंबे देवदार के ये गिल्टे चार से पांच फीट व्यास के बताए गए हैं। गिल्टों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। पेड़ काटने वाले लोग चार गिल्टे लेकर रात में फरार भी हुए हैं। पेड़ काटने के आरोपी का वन विभाग पता लगा रहा है। डीएफओ आरसी कांडपाल ने कहा कि मामले की जानकारी लगने पर विभाग की टीम भेजी गई। मामले की जांच की जा रही है। इससे पूर्व इसी साल जनवरी में भी सेलाखोला, पवैत, कांडा वन पंचायतों में भी 15 छोटे-बड़े पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल चुकी है।