{"_id":"5a3941c64f1c1b97678c29c1","slug":"tree-collapses-on-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ टूटकर तीन मकानों पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ टूटकर तीन मकानों पर गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रीठा साहिब/चंपावत।
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
मछियाड़ गांव के बगेड़ा तोक में पेड़ की चपेट में आया मकान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी तहसील के मछियाड़ ग्राम पंचायत में आम का एक बड़ा पेड़ तीन मकानों के ऊपर गिरने से घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं एक शौचालय भी टूट गया। अलबत्ता घटना के समय मकानों के भीतर और पेड़ के आसपास किसी के नहीं होने से किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
मछियाड़ ग्राम पंचायत के बगेड़ा तोक में सुबह करीब 10 बजे तेज हवा चलने से आम का करीब सौ साल पुराना पेड़ टूटकर नरेंद्र सिंह भंडारी, डूंगर सिंह भंडारी और दीवान सिंह भंडारी के मकान पर जा गिरा। इससे मकानों में दरार आने के अलावा छत के पत्थर टूट गए। नरेंद्र सिंह का शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
पेड़ गिरते समय तीनों घरों के लोग खेतों में काम के लिए गए थे। इस कारण जन क्षति होने से बच गई। राजस्व उप निरीक्षक सुरेश सिंह फर्त्याल ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन