फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Treatment will soon be available at Amodi PHC, proposal sent for staff

Champawat News: अमोड़ी पीएचसी में जल्द मिलेगा इलाज, स्टाफ के लिए भेजा प्रस्ताव

Thu, 22 Jan 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Treatment will soon be available at Amodi PHC, proposal sent for staff
चंपावत पाल बिलौन क्षेत्र के लोगों को अमोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। विभाग ने निदेशालय स्वास्थ्य देहरादून को पत्र भेजकर जरूरी स्टाफ की मांग की है। पीएचसी भवन का काम मंडी परिषद ने दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया है। जरूरी स्टाफ मिलने के बाद यहां पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगी और उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। अभी तक क्षेत्र की बड़ी आबादी को छोटे से मरहम के लिए भी 30 किमी जिला मुख्यालय या फिर 45 किमी टनकपुर जाना पड़ता है। इसमें समय के साथ उनका पैसा भी खर्च होता है। वर्तमान में क्षेत्र के लोग एक आयुर्वेदिक अस्पताल के भरोसे अपने इलाज कर रहा रहे हैं। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय ने बताया कि पीएचसी संचालन के लिए स्टाफ की मांग भेज दी गई है। स्टाफ मिलने के बाद क्षेत्र लोगों को इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-----
12 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

अस्पताल के बनने से कोट अमोड़ी, चल्थी, बेलखेत, अमोड़ी, नौलापानी, झालाकूड़ी, खटोली, क्वारसिंह, छतकोट, लड़ाबोरा, पछनई सहित 12 से अधिक गांव की 20 हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed