{"_id":"681e370bcacf1925bf0ced48","slug":"transport-provided-to-children-to-commute-to-school-champawat-news-c-229-1-shld1026-123542-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बच्चों को विद्यालय आने जाने के लिए उपलब्ध कराया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बच्चों को विद्यालय आने जाने के लिए उपलब्ध कराया वाहन
Fri, 09 May 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 09 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
नीड़ के बच्चे सेवा पथ संकल्प फाउंडेशन के सदस्यों के साथ। स्रोत : स्थानीय
मंच/चंपावत। नीड़ से मंच इंटर कॉलेज पढ़ाई के लिए जाने वाले बच्चों को नीड़ के बच्चों को मिला सेवा पथ संकल्प फाउंडेशन ने वाहन सुविधा उपलब्ध कराई है। अब नीड़ ग्राम पंचायत के 25 बच्चे वाहन से विद्यालय आ जा रहे हैं। मुंबई की इस एनजीओ ने छात्र-छात्राओं की इस समस्या को देखते हुए एक बस और एक छोटे वाहन की व्यवस्था की है।
फाउंडेशन के लोग ही इन बच्चों को वाहन से मंच जीआईसी तक लाते हैं और फिर यहां से सुरक्षित इन्हें वापस घर तक पहुंचाते हैं। सेवा पथ संकल्प फाउंडेशन की इस पहल से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई आसान हो गई है। पहले बच्चे 12 किमी मंच इंटर कॉलेज पढ़ाई के लिए प्रति दिन पैदल चल कर आते थे और जंगली जानवरों और अन्य प्रकार की समस्या के चलते उन्होंने पहुंचने भी घंटों लगते थे।
पैदल आने जाने में थक जाते थे बच्चे
चंपावत। ग्राम पंचायत नीड़ से जीआईसी मंच तक पढ़ाई के लिए जाने वाले बच्चे बच्चे आने और जाने मं थक जाते थे। 24 किमी के सफर में बच्चे ठीक से पढ़ भी नहीं पाते थे। तेज धूप और बारिश के दौरान उन्हें कठिनाई होती थी।
विज्ञापन
कोट
नीड़ के बच्चों के लिए सेवा पथ संकल्प फाउंडेशन ने वाहन की व्यवस्था की है। पिछले लंबे समय से शिक्षा के मंदिर जाने वाले बच्चों के लिए वाहन व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई थी। फाउंडेशन के लोगों को समस्या बताई गई। इसमें डीएम नवनीत पांडे का विशेष योगदान है। अभी 150 बच्चे ऐसे हैं जो पैदल पढ़ने स्कूल जाते हैं। इनके लिए भी वाहन व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।