फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Trains on the big line will start running on the new year!

नए साल पर दौड़ने लगेंगी बड़ी लाइन पर ट्रेनें! 

Tue, 19 Dec 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Tue, 19 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Trains on the big line will start running on the new year!
बनकर तैयार टनकपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म। - फोटो : amar ujala

एक साल से रेल सेवा बंद होने से परेशान यात्रियों को नए साल के पहले सप्ताह में बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा मिलने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की तिथि तय हो गई है। संरक्षा आयुक्त 29 और 30 दिसंबर को पीलीभीत से टनकपुर तक नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी के पहले सप्ताह में रेल सेवा फिर शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


पीलीभीत से टनकपुर 62 किमी लंबे मीटर गेज (छोटी लाइन) को ब्राडगेज (बड़ी लाइन) में बदलने का काम एक साल से चल रहा है। पीलीभीत से मझोला तक बड़ी लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने मझोला तक तो पहले ही रेल सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अब मझोला से टनकपुर के बीच 32 किमी लाइन का काम भी पूूरा हो चुका है। सेवा शुरू करने से पहले केंद्रीय संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होना है। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि संरक्षा आयुक्त 29 दिसंबर को मझोला और 30 दिसंबर को टनकपुर तक नवनिर्मित लाइन का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। निरीक्षण के बाद संरक्षा आयुक्त ने हरी झंडी दी तो नए साल के पहले सप्ताह में रेल सेवा शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी लाइन पर शुरू में दौडे़ंगी पैसेंजर रेल गाड़ियां 
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक शुरू में पैसेंजर रेल गाड़ियों का संचालन होगा। टनकपुर से पीलीभीत, बरेली और कासगंज तक पैसेंजर गाड़ियां संचालित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वॉशिंग पिट का निर्माण पूर्ण होने के बाद पूर्णागिरि मेला शुरू होने तक एक्सप्रेस रेल गाड़ियों का संचालन भी शुरू किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed